कमरों की बाहर से कुंदियां लगाकर तीन घरों से 23 लाख रुपए का माल ले गए चोर

पडोरा गांव में अज्ञात चोर तीन घरों से नगदी, आभूषण समेत 23 लाख से ज्यादा का माल चुराकर ले गए हैं। बदमाशों ने एक घर में लकड़ी का गेट और दूसरे घर में ताले सहित कुंदा उखाड़ दिया। घर के जिन कमरों में परिजन सो रहे थे, उनकी बाहर से कुंदियां लगाकर चोरी कर भाग गए। चोरी की सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल जायजा लेने पडोरा गांव पहुंचे।
पडोरा गांव में एक ही रात में सीताराम रावत, बृजमोहन यादव और हरी जाटव के घर चोरी की घटनाएं हुईं हैं। खास बात यह है कि तीन चोर चौथे घर में भी चोरी करने पहुंचे थे, लेकिन घर के बाहर लगे ऑटोमेटिक कैमरों की रेंज में आए तो अचानक लाइट जल गई। यह देख बदमाश डर गए और वहां से भाग निकले।
सीताराम के घर से 25 तोले सोने के आभूषण और 8.50 लाख नगद चुराए: चोर सीताराम रावत के घर में अंदर से लगे गेट को कुंदे वाली जगह से बाहर से उखाड़कर घुसे थे। दूसरे कमरों की कुंदियां लगा दीं और पूजा वाले कमरे की अलमारी तोड़कर सोने के 25 तोले के आभूषण और 8.50 लाख नगदी चुराकर ले गए। वहीं बृजमोहन यादव के घर से साढ़े चार तौला सोने के आभूषण, डेढ़ किग्रा चांदी, 22 हजार नगद और हरी जाटव के घर से चोर 1 किग्रा चांदी और सोने के बाले, कांटे और 20 हजार नगद चुराकर ले गए।
आहट सुन आंख खुली, डरकर लेटी रही सहायिका: हरी जाटव का प्रधानमंत्री आवास बन रहा है। उसकी पत्नी जानकी जाटव आंगनबाड़ी सहायिका है। पास ही पाटौर में किराए से रहती है। घटना की रात गेट खोलकर पाटौर में दो बच्चों के साथ सो रही थी, जबकि बाहर पति खटिया डालकर सो रहा था। जानकी ने बताया कि अचानक आहट सुनाई दी तो मैं डर गई और चादर ओढकर सो गई।चोर उनकी अटैची उठाकर ले गए।
कारतूस दहलीज पर छोड़ गए चोर: सीताराम रावत के घर से बंदूक के कारतूस भी दहलीज के पास मिले। वहीं बृजमोहन रावत के घर के आंगन में एक चोर शौच करके चला गया। घटना की रात बृजमोहन अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31cdjVs
Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post