24 घंटे बाद भी काेई सुराग नहीं मिला

शाजापुर से कलेक्शन कर वापस उज्जैन लौटने के दौरान मक्सी से लापता हुए उज्जैन के आटा-रवा व्यापारी रितेश सिरोलिया का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार शाम दौलतगंज व फव्वारा चौक के व्यापारी परिजनों के साथ सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और आईजी राकेश गुप्ता से मुलाकात कर जल्द से जल्द सिरोलिया का पता लगाने की मांग की। व्यापारी साथी व परिजनांे ने बताया सिरोलिया की दो दिन पहले नयापुरा के आटा-रवा व्यापारी से पांच लाख रुपए व शाजापुर के बेकरी संचालक से 15 लाख रुपए के लेनदेन को लेकर फोन पर कहासुनी हुई थी। व्यापारी संजय अग्रवाल, अजय रोहरा, सुरेश अग्रवाल, जवाहर सनमुखानी ने बताया सोमवार को वहां शाजापुर में कलेक्शन के लिए गए थे। इस दौरान वहां बैंक में 2 लाख रुपए भी खाते में जमा किए। चार लाख रुपए केश लेकर वह शाजापुर से निकले थे लेकिन घर नहीं लौटे। गाड़ी भी मक्सी क्षेत्र में लावारिस अवस्था में मिली। आईजी गुप्ता ने कहा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zX8HXU
Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post