पौधे को पेड़ बनने तक उसका ध्यान रखना चाहिए

सिर्फ पौधे लगाकर फोटो खींचना ही हमारा उद्देश्य नहीं होना चाहिए। हमारा उद्देश्य पौधे के पेड़ तक बदलने की प्रक्रिया तक का होना चाहिए। यह बात उज्जैन दुग्ध संघ डायरेक्टर के के सिंह कालूखेड़ा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान ने कही। वे ग्राम बोरखेड़ा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में 101 पौधे लगाने के लिए हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद थे। छात्र मुकेश लाकड़ का आर्मी में व भरत पाटीदार का पटवारी में सिलेक्शन होने पर सम्मान किया। कॉपरेटिव बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष भेरूलाल पाटीदार, मोर्चा कार्यसमिति प्रदेश सदस्य हरिराम शाह, भाजपा जिला मंत्री सुनिल भावसार ने अपनी बात रखी। इस अवसर पर विवेक पोरवाल, नंदकिशोर शर्मा, चुन्नीलाल मिस्त्री, जवाहर चौधरी, नटवर सिंह झाला, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतनलाल लाकड़, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The plant should be taken care of till it becomes a tree


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post