MP BOARD की बड़ी कार्रवाई, वेबसाइट से हटाए 1700 स्कूलों के नाम, एफिलिएशन फीस भी बढ़ाई


भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई की है। माशिमं ने प्रदेश के 1700 और राजधानी के डेढ़ दर्जन से अधिक प्राइवेट स्कूलों के नाम  वेबसाइट से हटा दिए हैं यानि उनके नाम लिस्ट में ब्लॉक कर दिए गए हैं। हालांकि माशिमं ने किसी भी प्राइवेट स्कूल की संबद्धता समाप्त नहीं की है।इसके अलावा माशिमं ने संबद्धता शुल्क में भी बढो़त्तरी कर दी है। जिसका बोझ कही ना कही छात्रों पर भी बढ़ा है। बता दे कि प्रदेश में करीब 60 हजार निजी स्कूल हैं। इनमें से भोपाल के 20 स्कूलों सहित 1700 स्कूलों के नाम माशिमं की सूची से हटा दिए हैं।
दरअसल, कई बार नोटिस देने के बावजूद प्रदेश के प्रायवेट स्कूलों ने  संबद्धता शुल्क दो-तीन वर्षों से जमा नहीं किया था। जिसके चलते माशिमं को यह कदम उठाना पड़ा।माशिमं की इस कार्रवाई के बाद इससे प्रदेश के लगभग साढ़े चार लाख छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। नियमित परीक्षा फार्म नहीं भर सकेंगे।हालांकि  माशिमं ने किसी भी प्राइवेट स्कूल की संबद्धता समाप्त नहीं की है। 
जैसे ही स्कूलों द्वारा संबद्धता शुल्क जमा हो जाएगी वैसे ही स्कूल का नाम दोबारा वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगा।। वही माशिमं ने शुल्क जमा करने की तारीख बढाकर 12 अगस्त कर दी है। इसके साथ ही संबद्धता शुल्क मे भी बढोत्तरी की गई है। पहले हाईस्कूल व हायर सेकंडरी तक की संबद्धता शुल्क 4200 रुपए था जो इस साल बढ़कर 12 हजार रुपए हो गया है। मंडल द्वारा ऐसे स्कूलों से भी बढ़ा हुआ शुल्क लिया जा रहा है, जिनकी संबद्धता वर्ष 2018-19 तक है।
Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post