जहांगीराबाद में 13 दिन बाद नहीं मिला नया केस; शहर में 23 दिन बाद 30 से कम कोरोना पॉजिटिव मिले

कोरोना के लगातार सामने आ रहे आंकड़ों के बीच शुक्रवार को जो डेटा सामने आया है वो कुछ राहत भरा माना जा सकता है। एक तो 23 दिन बाद यह पहला मौका है जब शहर में एक दिन में मिलने वाले पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा 30 से नीचे आया। और दूसरा- राजधानी के सबसे बड़े हाॅट स्पाॅट जहांगीराबाद में 13 दिन बाद कोई भी कोरोना पाॅजिटिव मरीज नहीं मिला है।


शुक्रवार को शहर में कुल 26 कोरोना पाॅजिटिव मरीज ही मिले हैं। इससे पहले 28 मई को 22 कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आए थे। तभी से हररोज 30 से ज्यादा मरीज मिले रहे थे। एक दिन में सबसे ज्यादा पाॅजिटिव मरीज 78-78 भी 10 और 11 जून को ही मिले थे। ऐसे में यह शुक्रवार कोरोना से कुछ राहत देने वाला रहा।
जहांगीराबाद में अब तक 432 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिल चुके हैं। किसी एक क्षेत्र में मिले मरीजों की यह सबसे ज्यादा संख्या है। यही नहीं अकेले जहांगीराबाद में अब तक 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस इलाके में पहला मरीज 3 अप्रैल को मिला था। सबसे पहले इस इलाके की बड़वाली मस्जिद में रुके चार जमाती पाजिटिव आए थे।

घटे मरीज.. एक दिन में 26 नए कोरोना पॉजिटिव
शुक्रवार को शहर में 26 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इनमें 3 सीआरपी काॅलोनी बैरागढ़, 2 शक्ति नगर, 1-1 कोटरा सुल्तानाबाद, प्रिंस काॅलोनी, भौंरी, बंगाली काॅलोनी और शाहजहांनाबाद में मिले हैं। राहत यह है कि ऐशबाग, महामाई का बाग, बाणगंगा और नेहरू नगर में मरीजों की संख्या घटी है।

डी मार्ट में अब तक पांच
हालांकि जहांगीराबाद में आने वाले स्टोर डी मार्ट में लगातार मरीज मिल रहे हैं। यहां अब तक पांच अधिकारी और कर्मचारियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आ चुकी है। इनमें एक महिला सिक्यूरिटी गार्ड भी शामिल हैं। सबसे पहले यहां एक मैनेजर की रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई थी।

तेजी से सुधार की राह पर..
जहांगीराबाद में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आई है। हालात तेजी से सुधर रहे हैं। शुक्रवार को एक भी पाॅजिटिव नहीं मिला है। करीब दो हफ्ते बाद ऐसी स्थिति बनी है। बदले हालातों में कंटेनमेंट एरिया में व्यावहारिक ढील दी गई है।
आरके सिंह, एसआई, जहांगीराबाद थाना



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जहांगीराबाद में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आई है। हालात तेजी से सुधर रहे हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YixaA8
Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post