कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा था इसके बावजूद किसानों से गेहूँ की खरीदी की जा रही थी। 15 अप्रैल से गेहूँ खरीदी शुरू हुई इस दौरान किसानों को डर भी था कि कहीं वे संक्रमित न हो जाएँ। दूसरी तरफ कोविड-19 से बचाव और नियामों का पालन करते हुए संभाग में गेहूँ खरीदी का रिकाॅर्ड बना। संभाग के 1 लाख 87 हजार 659 किसानों से 15 लाख 19 हजार 659 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया। जिसमें जबलपुर में 35 हजार 936 किसानों से 4 लाख 13 हजार मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी हुई।
वहीं सिवनी जिले में 47 हजार 401 किसानों से 4 लाख 37 हजार 142 मीट्रिक टन, नरसिंहपुर में 30 हजार 941 किसानों से दो लाख 3 हजार 22 मीट्रिक टन, कटनी में 32 हजार 727 किसानों से दो लाख 10 हजार 726 मीट्रिक टन, छिंदवाड़ा में 29 हजार 792 किसानों से दो लाख 33 हजार 87 मीट्रिक टन और बालाघाट जिले में 5 हजार 745 किसानों से 12 हजार 839 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी इस वर्ष की गई। इसके अलावा डिंडौरी जिले में 5 हजार 117 किसानों से 9 हजार 753 मीट्रिक टन गेहूँ का उर्पाजन किया गया।पी-2
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today