24 घंटे में शहर से 1 स्कॉर्पियो और 4 बाइक ले गए चोर

शहर के अलग-अलग इलाकों में 24 घंटे में 1 स्कॉर्पियो और 4 बाइक चोरी हो गईं। पुलिस ने इनमें एफआईआर दर्ज की है, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा है।
गोला का मंदिर स्थित हनुमान नगर निवासी नरेंद्र शर्मा निजी कंपनी में काम करते हैं। मंगलवार को वह परिवार के साथ बाजार गए थे। रात करीब 8 बजे लौटे और घर के बाहर स्कॉर्पियो एमपी07 सीई 6183 रख दी। देर रात चोर गाड़ी ले उड़े।
गुड़ा-गुड़ी निवासी सन्नी केन ने बाइक एमपी07 एमएन 4853 घर के बाहर ही खड़ी की थी। साेमवार रात उनकी बाइक चोरी हो गई।
बैजनाथ पुत्र बाबू सिंह निवासी गिरवाई नाका मंगलवार दोपहर में अपनी बाइक एमपी07 एनए 0662 से बाजार गया था। वह सामान लेने दुकान के अंदर गया और कुछ देर बाद आया तो बाइक गायब थी।
मुरार स्थित हरिओम कॉलोनी निवासी जितेंद्र पुत्र ब्रिजेंद्र सिंह की बिना नंबर की बाइक घर के बाहर से ही मंगलवार को चोरी हो गई।
थाटीपुर के दर्पण कॉलोनी में रहने वाले देवेंद्र पुत्र सोवरन सिंह मंगलवार सुबह बाजार गए थे। दोपहर 2 बजे घर लौटकर आए और बाइक एमपी07 एनबी 3830 घर के बाहर रख दी। इसके बाद खाना खाकर सो गए। शाम को नींद खुली तो बाइक गायब मिली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post