बाल विवाह रोकने पहुंची टीम से झगड़े परिजन, 5 घंटे की मशक्कत के बाद रुकी शादी

बहरोल थाने के तहत आने वाले मगरधा गांव में बाल विवाह रोकने पहुंची विशेष किशोर पुलिस इकाई की टीम से परिवार के लोग झगड़ पड़े। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस के हस्तक्षेप और दोनों पक्षों पर केस दर्ज होने के डर से परिवार के लोग शादी रोकने के लिए तैयार हुए।
इकाई की ज्योति तिवारी ने बताया कि मुखबिर ने बुधवार की रात करीब 11 बजे मगरधा गांव में बाल विवाह होने की सूचना दी थी। एसपी अमित सांघी के आदेश पर टीम तुरंत मौके पर रवाना हो गई। टीम विवाह स्थल मगरधा गांव पहुंची तब यहां नाबालिग बालक की बारात बंडा निकलने की तैयारी कर रही थी। टीम को मौके पर देखकर सभी लोग घबरा गए और आने का कारण पूछने लगे। टीम ने पूछा कि जिस लड़के की शादी हो रही है उसकी उम्र कितनी है। तब परिवार के लोगों और रिश्तेदारों ने बताया कि लड़का 20 साल का है। टीम ने उसे नाबालिग बताते हुए विवाह रोकने की बात कही। इतना सुनते ही सभी लोग टीम से बहस करने लगे और झगड़ने पर आमादा हो गए। साथ ही जबरदस्ती बारात ले जाने की तैयारी करने लगे। टीम पर राजनीतिक दबाव भी डाला गया। मौके पर हालात बिगड़ते देख टीम ने बहरोल थाने से पुलिस बल बुलवा लिया। साथ ही दोनों पक्षों और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी शुरू कराई। लड़ने के लिए आमादा घर की महिलाएं एवं पुरुष पुलिस को देख कर शांत हुए। इसके बाद करीब पांच घंटे की समझाइश (रात 3 बजे) के बाद बारात में शामिल लोग वापस अपने घरों में लौटे और एक साल के लिए रोकने को तैयार हुए। टीम में साजिद हुसैन, सतीश तिवारी, मुकेश यादव, महिला बाल विकास सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, वर्षा ठाकुर, योगेश राठौर तथा बहरोल थाने की पुलिस शामिल थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ddbMRd
Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post