9 चाैराहाें पर लग रहे हैं इमरजेंसी काॅल बाॅक्स; स्विच दबाओ, माइक से बताओ समस्या, तुरंत मिलेगी मदद

स्मार्ट सिटी के इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से शहर में ट्रैफिक कंट्राेल की स्मार्ट वर्किंग शुरू हाेने जा रही है। 12 में से 9 चाैराहाें पर काम चल रहा है। यहां ट्रैफिक सिग्नल, हाई रेज्युलेशन कैमरे व एनाउंसमेंट सिस्टम लगाए जा रहे हैं। सिविल लाइंस चाैराहे पर ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम ने काम शुरू कर दिया है। चाैराहाें पर खास तरह का इमरजेंसी काॅल बाॅक्स (आईसीबी) रहेगा। एक्सीडेंट, बीमारी या फिर किसी अन्य इमरजेंसी के वक्त मदद के लिए सिर्फ आपकाे इस बाॅक्स का बटन दबाना पड़ेगा।
सिविल लाइंस चाैराहे पर इसकी टेस्टिंग शुरू हाे गई है। वहीं शहर की सीमाओ पर 6 एंट्रि-एग्जिट प्वाइंट पर लगे कैमरे हर आने जाने वाले पर नजर रखेंगे। भाग्याेदय हाॅस्पिटल के पास और राजघाट राेड पर पारस विद्या विहार स्कूल के पास स्पीड डिडक्शन प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां से गुजरने वाले वाहन की स्पीड पता की जा सकेगी।

सिविल लाइंस चाैराहे से ई-चालान भेजने की है तैयारी
स्मार्ट सिटी के सीईओ राहुल सिंह राजपूत ने बताया कि सिविल लाइंस, संजय ड्राइव, डिग्री काॅलेज, खुरई राेड ओवर ब्रिज, राधा तिराहा, पीली काेठी, संजय ड्राइव, राजघाट राेड तिराहा, माेतीनगर चाैराहा पर रेड लाइट वाॅयलेशन डिटेक्शन सिस्टम (आरएलवीडी) और ऑटाे मैटिक नंबर प्लेट रिकाॅर्गनेशन (एएमपीआर) कैमराें जरिए ई चालान की तैयारी चल रही है। इसकी शुरुआत सिविल लाइंस चाैराहा से कर रहे हैं। ई चालान का प्रारुप लगभग तैयार है। यह प्राेजेक्ट 11 कराेड़ से अधिक लागत का है। टैक्नाेसिस काे काम मिला है। सिविल लाइंस चाैराहे पर इस पूरे सिस्टम ने काम शुरू कर दिया है। कुछ चाैराहाें पर टेस्टिंग चल रही है।

ऐसे काम करेगा इमरजेंसी काॅल बाॅक्स

शुरुआत में सिविल लाइंस चाैराहे पर इमरजेंसी काॅल बाॅक्स लगाया गया है। इस बाॅक्स में एक स्विच और माइक रहेगा। इसे दबाते ही स्मार्ट सिटी के कंट्राेल कमांड सेंटर में संबंधित स्थान का मैसेज पहुंचेगा। कैमरे के जरिए कमांड सेंटर की स्क्रीन पर उस लाेकेशन काे ओपन किया जाएगा। वहीं माइक के जरिए सामने वाला अपनी समस्या बताकर मदद ले सकेगा। पुलिस, एंबुलेंस और अन्य तरह की सहायता के लिए यहां से संबंधित विभाग काे मैसेज हाेगा। सिविल लाइंस के अलावा 8 अन्य चाैराहाें पर भी इमरजेंसी काॅल बाॅक्स लगना है।

ऐसे जनरेट हाेगा ई-चालान
रेड लाइट का उल्लंघन, माेबाइल पर बात करते व शराब के नशे में वाहन चलाने वालाें का ई चालान उनके वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से आरटीओ के जरिए जनरेट हाेगा। चाैराहाें पर लगे एएमपीआर कैमरे नंबर प्लेट काे स्केन करके संबंधित वाहन मालिक के नाम उसके माेबाइल नंबर या ई मेल एड्रेस पर चालान भेजेगा। उसे ऑन लाइन चालान जमा करने के लिए एक लिंक भी भेजी जाएगी।

एंट्रि-एग्जिट प्वाइंट से चल रही शहर की सीमाओं की निगरानी

स्मार्ट सिटी के कंपनी सेक्रेटरी रजत गुप्ता ने बताया कि आईटीएमएस प्राेजेक्ट के तहत शहर की सीमाओं पर 6 एंट्रि-एग्जिट प्वाइंट लगाए गए हैं। सिलवानी राेड, पगारा, भैंसा नाका, खुरई राेड, भाेपाल राेड व बहेरिया तिराहा पर एंट्रि-एग्जिट प्वाइंट पर हाई रेज्युलेशन कैमरे लगाए गए हैं। इनसे शहर की सीमा में प्रवेश करने वाले और उस राेड से आने-जाने वालाें की कंट्राेल कमांड सेंटर में बैठकर निगरानी की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Emergency call box on 9 seats; Push the switch, tell Mike the problem, help immediately


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fQ5AAd
Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post