डुमना रोड स्थित ट्रिपल आईटीडीएम की एक महिला अधिकारी सहित उनके परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें उनके पति तथा दो बेटियां हैं। बताया गया कि पति 9 जून को 26 वर्षीय बेटी को लेने मुंबई गए थे, वे 19 जून को महानगरी एक्सप्रेस से वापस आये। यहां तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में जांच हुई। वे ट्रिपलआईटीडीएम कैंपस में रहते हैं। मुम्बई से आई बेटी को जिले के पॉजिटिव में नहीं जोड़ा जाएगा। इनके अलावा पॉजिटिव मिले अन्य मरीजों में त्रिमूर्ति नगर निवासी 29 साल का युवक है जो कि दो दिन पहले पॉजिटिव मिले साॅफ्टवेयर इंजीनियर के संपर्क में रहा था। 20 जून को पॉजिटिव मिली आईटीआई माढ़ोताल निवासी महिला के संपर्क में रहने वाली 60 वर्षीय महिला तथा 45 साल का व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। एक अन्य पॉजिटिव पुराना पुल मंसूराबाद निवासी 30 साल की महिला हैं, जो कि पूर्व में संक्रमित मिले मरीज के मकान के पास ही रहती हैं। अधारताल निवासी जिस महिला की कोरोना से मौत हुई उसका 23 साल का बेटा और आईटीआई माढ़ोताल में रहने वाले सिहोरा के इंजीनियरिंग छात्र के मालिक के परिवार की 28 वर्षीय युवती भी पाॅजिटिव आई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37TqQlU