सीसीटीवी फुटेज में नहींं मिल रहे चोरी के साक्ष्य व संदिग्ध

एसबीआई से सोना चोरी होने के मामले में पुलिस के पास अब तक कोई सबूत नहीं है। ऐसे में मामले में हो रही देरी के बाद अब पुलिस व बैंक प्रबंधन दोनों पर ही सवाल खड़े हो गए है। इसे लेकर पूर्व विधायक बृजराज सिंह चौहान ने भी पुलिस की जांच को निराशाजनक बताया और मामले में बैंक प्रबंधन को दोषी बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
11 जून को स्टेशन रोड शाखा एसबीआई के लॉकर से 15 किलो 446 ग्राम सोना चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें पुलिस ने दो संदेही कर्मचारियों को पकड़ा, जिनसे बीते चार दिनों से लगातार पूछताछ की जा रही है। लेकिन इस पूछताछ में पुलिस के हाथ न तो कोई साक्ष्य लगे और न ही चोरी की घटना को लेकर कोई बात अब तक सामने आई है। यहां पुलिस जिस सीसीटीवी फुटेज का बेसब्री से इंतजार कर रही थी, वह भी पुलिस को मंगलवार की रात मिल गया। लेकिन यहां इस सीसीटीवी फुटेज से भी पुलिस को कोई संदेही इसमें नजर नहीं आया है। एसपी संपत उपाध्याय का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है, चूंकि फुटेज काफी बड़े है, ऐसे में इन्हें देखने में फिलहाल समय लगेगा। अभी तक मामले में कोई साक्ष्य व सीसीटीवी में संदिग्धता नजर नहीं आई है। इधर पूर्व विधायक बृजराज सिंह चौहान ने इतने बड़े मामले में चोरों के न पकड़े जाने व खुलासा न होने को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने प्रेस बयान जारी करते हुए बैंक प्रबंधन को दोषी बताया, जबकि पुलिस जांच भी निराशाजनक स्थिति में बताई। उन्होंने उक्त मामले में जल्द खुलासा करने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ecP4dm
Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post