सीसीटीवी से मिला लुटेरों का सुराग, संदिग्ध पकड़े

रविवार की रात9.30बजे बतासा बाजार में रिषभ भवन के सामने पेट्रोल पंप संचालक के साथ हुई लूट पुलिस ने1.02लाख रुपए की दर्ज की है। साथ ही कोतवाली पुलिस ने कुछ संदिग्धों को उठाया है,जिनसे पूछताछ चल रही है।
बतासा बाजार सिंघई भवन निवासी विनय कुमार(60)पुत्र राजकुमार जैन ने पुलिस को बताया कि लश्कर रोड पर ग्वालियर रोड शास्त्री नगर ए ब्लॉक के पास उनका पेट्रोल पंप है। रात वे9.30बजे अपनी एक्टिवा एमपी30एमएल9101से घर आ रहे थे। उनके पास एक लाख02हजार रुपए थे। वे जैसे ही बतासा बाजार में रिषभ भवन के पास पहुंचे तो बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने उन्हें घेर कर उनके ऊपर कट्टा तान दिया। साथ ही उनके पास से रुपया वाला बैग लूट कर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में वहां लगे सीसीटीवी कैमरा में बदमाश भागते हुए नजर आए। इस पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को उठाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/313kS0x
Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post