यह है कृष्णा जीनिंग परिसर, बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से बनी स्थिति

शहर में मानसून ने दस्तक दे दी है। 15 जून से प्रतिदिन बारिश हो रही है। अब तक 6.25 इंच बारिश हो चुकी है। परेशानी यह है कि कोरोना संक्रमण के दौर में नगर पालिका बीमारियों को न्योता दे रही है। कृष्णा जीनिंग परिसर और जन्मेजय अपार्टमेंट में जलभराव से तालाब जैसी स्थिति बन गई है। नपा जल निकासी करने में असक्षम है। जल्द पानी की निकासी नहीं की गई तो मच्छर पैदा होंगे। इससे क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का खतरा होगा। मालूम हो कि मानसून के पहले आपदा प्रबंधन की बैठक हुई थी, लेकिन इसमें भी जलभराव वाले स्थानों पर पानी की निकासी के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई। लिहाजा उक्त क्षेत्रों में बारिश का पानी जमा होने लगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
This is the Krishna ginning complex, the situation created due to no drainage of rain water


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post