कंटेनमेंट के बाहर घूम रहे दो लोगों के खिलाफ एफआईआर

कोरोना वायरस से बचाव और नियंत्रण के विभिन्न प्रयासों को कुछ लोग फेल कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में कलेक्टर दीपकसिंह ने दो लाेगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार ये लोग बाहुवली कॉलोनी के कंटेनमेंट का उल्लंघन कर रहे थे। तभी वहां कलेक्टर सिंह, एसपी अमितकुमार सांधी, सिटी मजिस्ट्रेट व निगम आयुक्त आरपी अहिरवार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए।
निरीक्षण कलेक्टर सिंह ने मोती नगर वार्ड स्थित बाहुबली कॉलोनी, भगत सिंह वार्ड स्थित राहतगढ़ बस स्टैंड, संत कंवरराम वार्ड एवं संजय ड्राइव स्थित गीतांजलि कॉलोनी में बनाए गए कंटेनमेंट क्षेत्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कॉलोनियाें में बाहरी व्यक्तियाें की आवाजाही रोकी जाए : कॉलोनियों में बाहर से आने वाले व्यक्तियों का प्रवेश पूर्ण रूप से बंद किया जाए। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की प्रथम हिस्ट्री का पता लगाकर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। संबंधित कंटेनमेंट क्षेत्र में साफ सफाई सेनिटाइजेशन व कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव लगातार करें। वहीं बाहुबली काॅलाेनी के कंटेनमेंट एरिया निवासी एक व्यापारी दुकान चलाते मिला। शिकायत पर एसपी अमित सांघी ने उसके खिलाफ काेतवाली थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार बाहुबली काॅलाेनी निवासी मनीष केशरवानी कंटेनमेंट एरिया में रहता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UVTAW7
Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post