आर्थिक मार पड़ेगी तो चीन की अक्ल खुद ठिकाने आ जाएगी

महामंडलेश्वर रामदास महाराज ने शनिवार को जिले के सबसे बड़े धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में आए श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि चीनियों ने 1962 में हिंदी-चीनी भाई-भाई कहते- कहते देश की पीठ पर छुरा भोंका था। पहले डोकलाम और अब गलवान घाटी में आंखें दिखा रहा है। चीनी सैनिकों ने गलवान घाटी में धोखे से हमारे जवानों को शहीद किया। इन शहीद सैनिकों के बलिदान का देश कभी भुला नहीं पाएगा। इसलिए चीन को सजा देने के लिए वहां बनी चीजों का बहिष्कार किया जाना चाहिए।
दंदरौआ धाम के महंत रामदास महाराज ने कहा कि पहले चीन ने दुनिया को कमजोर करने के लिए कोरोना वायरस छोड़ा। वह अपने पड़ोसी देशाें की सीमाओं पर कब्जा करना चाहता है। वहीं हाल के दिनों में नेपाल के साथ हुए सीमा विवाद के पीछे चीन का हाथ है।

चोरों को पकड़ने पर पुलिस का करेंगे सम्मान
दंदरौआधाम मंदिर में गत दिवस हुई चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों को पुलिस द्वारा 15 घंटे के भीतर पकड़ लिया गया था। चोरी के बाद आरोपियों का तत्परता से सुराग लगाने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को महंत रामदास महाराज सम्मानित करेंगे। इसके लिए जल्दी तारीख निश्चित की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37MBSt5
Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post