तंगी दूर करने के लिए मोबाइल लूटे

लार्डगंज थाना क्षेत्र मेंएमआर फोर मुस्कान प्लाजा के पास 12 जून की रात नौकरी की तलाश में भटक रहे युवक से मोबाइल लूटने वाले लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपियों की पतासाजी करते हुए 5 आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से लूट व चोरी का मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त पल्सर बरामद की गयी है। उक्त जानकरी सीएसपी दीपक मिश्रा ने दी। इस संबंध में बताया गया कि झंडा चौक गढ़ा निवासी आशीष ठाकुर ने लार्डगंज में मोबाइल लूट व विजय नगर में देवेश सोनी द्वारा मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। दोनों मामलों की पतासाजी करते हुए साइबर टीम व सीसीटीव्ही कैमरों की मदद से गोहलपुर बस्ती नंबर 1 निवासी राहुल विश्वकर्मा को पकड़ा और पूछताछ के बाद उसने यश विश्वकर्मा से 27 सौ में मोबाइल लेना बताया, वहीं यश ने 17 वर्षीय किशोर से मोबाइल लेना बताया। उस आधार पर किशोर से पूछताछ करने पर उसने आर्थिक तंगी के चलते अपने साथी रिषी कोष्टा के साथ मिलकर लूट करना एवं चोरी व लूट के मोबाइल का लाॅक विपिन चौधरी से तुड़वाकर बेचना कबूल किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Robbed of mobile to end the crisis


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NeTwMN
Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post