डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को ‘एक देश में एक निशान, एक विधान और एक प्रधान’ के संकल्पों को पूरा करने के लिए कश्मीर में खुद का बलिदान देने के लिए याद किया जाता है। लेकिन डॉ. मुखर्जी का व्यक्तित्व इतने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वतंत्रता से पूर्व और बाद राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की ऐतिहासिक शृंखलाएं हैं। यह बात भाजपा नगराध्यक्ष विवेक जोशी ने कही।
वे मंगलवार को डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर इकाई द्वारा बलिदान दिवस के रूप में आयोजित सभी 9 मंडलों के पदाधिकारियों को वीसी के जरिए संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मंडलों में वक्ताओं ने भी डॉ. मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला व उनके कश्मीर में दिए बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में नगराध्यक्ष के अलावा सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, डॉ. मोहन यादव, जगदीश अग्रवाल, महापौर मीना जोनवाल, सोनू गेहलोत शामिल रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31bVmpJ