एमकॉम और एमबीए के आज से, एलएलबी के कल से भरे जाएँगे परीक्षा फाॅर्म

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने एमकॉम और एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर और एलएलबी द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर एवं एलएलएम चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा फाॅर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। एमकॉम और एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर, बीबीए, बीसीए एवं बीकॉम ऑनर्स द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा फार्म 19 जून से भरे जाएँगे। एलएलबी द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर और एलएलएम चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा फाॅर्म 20 जून से भरे जाएँगे। सभी परीक्षा फाॅर्मों को भरने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। रादुविवि की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि छात्र-छात्राएँ एमपी ऑनलाइन के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा कर परीक्षा फाॅर्म भर सकेंगे। इसके बाद वे आवेदन की हार्ड कॉपी पूर्व परीक्षा की अंकसूची के साथ अपने कॉलेज में जमा करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dgdelY
Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post