कोरोना संक्रमितों काे अब भोजन में मिलेगी पनीर की सब्जी, नाश्ते में अंकुरित मूंग; राेटी के लिए आटा पानी की बजाय दूध से गूंथा जाएगा

अंशुल वाजपेयी,कोरोना संक्रमितों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए अब दवाअाें के साथ उनकी डाइट पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभी जहां मरीजों को सामान्य भोजन दिया जा रहा है, वहीं आने वाले दिनों में संक्रमितों को भोजन में पनीर, छोले, राजमा की सब्जी के साथ बेसन मिले आटे की रोटियां परोसी जाएंगी। राेटी के लिए आटा गूंथने या माढ़ने के लिए पानी की जगह दूध का इस्तेमाल किया जाएगा।

यह सारी कवायद खाने में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाने के लिए की जाएगी। मरीजाें काे शाम के नाश्ते में अंकुरित मूंग भी दी जाएगी। चूंकि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कई मरीज इनमें से कुछ चीजों को पचा नहीं पाएंगे। इसको ध्यान में रखते हुए उनके लिए अलग से डाइट चार्ट तैयार किया गया है। इसमें विशेषकर डायलिसिस और कैंसर कीमोथैरिपी के रोगियों को सलाद और फल नहीं दिए जाएंगे।

अभी ये दिया जा रहा है

  • सुबह 7-8 बजे: चाय, बिस्किट
  • नाश्ता 8-9 बजे: दो केले, मौसमी फल, ब्रेड, बटर, अंडा
  • खाना 12.30-1.30 बजे: दाल, चावल, रोटी, सब्जी, मिठाई (रसगुल्ला या सेवई की खीर), सलाद
  • शाम 4-5 बजे: चाय, बिस्कुट
  • रात्रि 7-8 बजे: सब्जी, रोटी, दाल, चावल, मिठाई, सलाद

अब ये दिया जाएगा

  • सुबह 7-8 बजे: चाय, 20 ग्राम मूंगफली / भुने हुए चने / 4 बिस्किट
  • नाश्ता 8-9 बजे: 1 कप दूध, अंडा, पोहा/उपमा/दलिया/पराठे, 1 केला/फल
  • भोजन 12.30-1.30 बजे: रोटी/चावल + तुअर दाल/छोले/राजमा/साबुत दाल+ दही/रायता/पनीर+हरी सब्जी
  • शाम 4-5 बजे: चाय + बिस्कुट/ अंकुरित मूंग
  • रात्रि 7-8 बजे: रोटी/चावल+सब्जी + बिना छिलके वाली दाल+कस्टर्ड/खीर/सेवइयां/पनीर

प्रोटीन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है
संक्रमित मरीजों की डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाकर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। प्रोटीन न केवल शरीर के टिश्यू को ठीक करता है, बल्कि नए टिश्यू बनाने में भी सहायक होता है। प्रोटीन के लिए अंकुरित मूंग अच्छा स्त्रोत है। तुअर दाल, छोले व राजमा से भी प्रोटीन मिलता है। आटा गूंथने में पानी की जगह दूध का उपयोग से रोटी ज्यादा समय तक मुलायम रहेगी। उसमें ज्यादा पोषक तत्व भी मिलेंगे।
डॉ. नेहा प्रसाद, फैकल्टी, आईएचएम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona infected will now get cheese vegetable in the food, sprouted moong at breakfast; The dough will be kneaded with milk instead of water.


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post