घर में कंकड़ फेंककर चोरों ने पहले ली आहट, जेवर व नकदी पार

चोरियों को अंजाम दे रहे बदमाशों ने रवि-साेमवार की दरमियानी रात 2.30 से 3.30 बजे के बीच कुम्हेरी गांव में अमर सिंह शर्मा के घर में घुसकर 9 लाख रुपए कीमत के साेने-चांदी के जेवरात व 40 हजार रुपए नकद पार कर दिए। बागचीनी पुलिस ने 90 हजार रुपए की चोरी दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने रात 2 बजे अमर सिंह शर्मा के घर की टीनशेड पर कंकड़ फेंककर आहट ली कि परिवार के लोग सो रहे हैं या जाग रहे हैं। अमर शर्मा ने टीनशेड पर कंकड गिरने की आवाज सुनी तो वह बिस्तर से उठकर घर के चारों तरफ गए लेकिन उन्हें कोई नहीं दिखाई दिया तो वह जाकर सो गए। अमर के सोने के एक घंटे बाद चोरों ने मकान के बगल की दीवार के सहारे घर में घुसे और घर के एक कमरे का ताला तोड़ा और उसमें रखे बक्से को उठाकर घर के पिछले हिस्से में ले गए। चोर 18 तोला सोने के जेवरात व नकद 40 हजार रुपए ले गए। सुबह जब उनकी पत्नी तक चोरी का पता चला। अमर शर्मा का कहना है कि चोरी के बाद पुलिस ने स्नफर डॉग व एक्सपर्ट को घटनास्थल पर नहीं बुलाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hQiLTN
Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post