सराफा में महिला ट्यूटर ने लगाई फांसी

कुंवर मंडली में रहने वाली 37 वर्षीय महिला ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिवार ने दरवाजा तोड़ कर उसे फंदे से उतारा। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पति रतलाम में शासकीय नौकरी में पदस्थ है।
सराफा टीआई अमृता सोलंकी ने बताया कि मृतका का नाम पूजा दवे था। वह घर में ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। परिवार के लोगों ने बताया कि सुबह वह उठी तो सभी से अच्छे से बात की। परिवार के लोगों के साथ छोले भटूरे का नाश्ता किया। बाद में सभी सदस्यों को नहाने का बोलकर ऊपर के कमरे में चली गई थी, लेकिन 11 बजे तक वह नीचे नहीं आई तो परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा तो वह फंदे पर मिली। पति दिनेश दवे रतलाम में नेहरू युवा कल्याण विभाग पोस्टेड हैं। वे घटना के वक्त रतलाम में ही नौकरी पर थे।
परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल लेकर भी पहुंचे, लेकिन मौत होने से शव को जिला अस्पताल में पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला के दो बच्चे भी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hXcOEs
Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post