अगले सत्र से डिजिटल क्लास रूम में पढ़ेंगी एमएलबी स्कूल की छात्राएं

शहर के महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल क्रमांक-1 (एमएलबी) की तस्वीर अगले शिक्षा सत्र तक बदल जाएगी। शिक्षा सत्र 2021-22 से इस स्कूल की छात्राएं डिजिटल क्लास रूमों में पढ़ेंगी। इसके अलावा यहां आधुनिक कंप्यूटर, सामान्य विज्ञान लैब तथा डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण भी किया जा रहा है।
प्राचार्य यशवंत सिंह राजपूत ने बताया कि स्कूल का चयन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत हुआ है। इसके तहत स्कूल में 10 डिजिटल क्लास रूम बनाए जा रहे हैं। इनमें से 7 क्लास रूम में पढ़ाई होगी। जबकि 1-1 क्लास रूम को कंप्यूटर लैब, सामान्य विज्ञान लैब तथा डिजिटल लाइब्रेरी के रूप में विकसित किया जाएगा। इन निर्माण कार्यों की शुरूआत मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही 22 जून से हो गई है। अब तक दो क्लास रूम का फर्स तैयार किया जा चुका है। इसके बाद दीवारों पर पुट्‌टी करने का काम शुरू होगा। कमरों के दरवाजे और खिड़कियां बदले जाएंगे। इस क्लास का मकसद मध्यम और गरीब वर्ग के बच्चों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से स्मार्ट एजुकेशन देना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MLB school students will study in digital class room from next session


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post