भारतीय किसान संघ ने गेहूं खरीदी पर सवाल उठाते हुए शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। संघ के जिलाध्यक्ष अशोक मलैया के नेतृत्व ज्ञापन देते हुए कहा कि गेहूं खरीदी में प्रदेश में तीन लाख किसान गेहूं बेचने से वंचित रह गए हैं। उन्होंने चिचोली सहित जिले भर में गेहूं खरीदी में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की।
संघ ने समर्थन मूल्य पर गेहूं नहीं बेच सके किसान मंडी में 1500 से 1700 रुपए क्विंटल बेचने को मजबूर हैं। किसानों को मैसेज आने के बाद अपना माल तुलवा दिया, लेकिन सॉफ्टवेयर बंद हो जाने से उनकी बिलिंग नहीं हो सकी। ऐसे में वह भटक रहे हैं। संघ ने धान, गेहूं, चना, मसूर, के खरीदी केद्रों पर जिन किसानों से माल लिया गया है, उनका भुगतान अभी रुका हुआ है। उसे तत्काल खाते में डालने की मांग की। किसान संघ ने मूंग, उड़द तथा मक्का की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू करने की मांग की, ताकि किसानों को उनकी उपज के सही दाम मिल सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today