न चीनी उत्पाद खरीदेंगे और न बेचेंगे

गलवान घाटी में चीन के सैनिकों द्वारा किए गए कायरता पूर्ण हमले के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन कर चीन में निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार करने का संकल्प लिया। कहा कि न तो चाइना के उत्पाद बेचेंगे और न ही इसकी खरीदी करेंगे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने हमले के दौरान शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी। इस अवसर पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महाकाल दत्त शर्मा, गणेश पटेल, प्रतीक दुबे, सोनू सोनकर, बॉबी जैन, डालचंद विश्वकर्मा, विनोद यादव, संजय श्रीपाल, मुनि विश्वकर्मा, विक्की पटेल, मयंक साहू, सौरभ पटेल, मिथिलेश तिवारी, शैलेंद्र दुबे, शेरा जैन, सचिन गौरव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पाटन: किया पुतला दहन, लगाए नारे
पाटन। गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को भाजपा युवा मोर्चा ने बस स्टैंड चौराहे पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया गया। युवाओं ने चीन में बने सामानों के बहिष्कार करने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक बबेल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी बालचन्द जैन, आचार्य जगेंद्र सिंह, आशीष बेहुरे, भरत मिश्रा आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Neither will buy nor sell sugar products


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ARYHQc
Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post