रोक के बाद भी ठेलों पर चाट खिला रहे थे, काटे चालान

शहर के मुख्य बाजार में दुकानों पर खान- पान सामग्री की सुविधा उपलब्ध करा रहे दुकानदारों पर जुर्माना किया गया। प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका, यातायात पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाई गई मुहिम में दुकानों के बाहर फुटपाथ और सड़क पर सामान रखने वालों में किसी पर जुर्माना किया गया तो किसी का सामान जब्त किया गया। कारोबारियों को चेतावनी दी गई कि ग्राहकों को खान- पान सामग्री पैक करके उपलब्ध कराएं अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यहां बता दें एसडीएम ओएन सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई परेड चौराहा, सदर बाजार, लश्कर रोड पर की गई। जुर्माना 100 से 1000 रुपए तक किया गया। दुकानों के बाहर सामान लगाने वालों पर भी जुर्माना किए जाने के साथ ही टेबल, बैंच, सिलेंडर आदि सामग्री जब्त की गई।

हॉकर्स जोन में जल्द आवंटित होंगी दुकानें
एसडीएम ने नपा सीएमओ को निर्देश दिए कि हॉकर्स जाेन में हाथ ठेला वालों को जल्दी जगह आवंटित करें। जिससे इन्हें रोज- रोज सदर बाजार से भगाने की स्थिति बंद हो। सीएमओ ने एक- दो दिन में जगह आवंटित कर हॉकर्स जोन का शुभारंभ कराने की बात कही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Yh7KmB
Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post