जिले में कोरोना संक्रमण के मंगलवार को तीन मामले सामने आए। इनमें एक एमपीडब्ल्यू का वर्कर है तो दो मरीज सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए बुजुर्ग के बेटे व नाती है। जिन्हें भी आईसोलेट कर दिया गया है। यहां इसके साथ ही कोरोना केसों की संख्या बढ़कर 67 पर पहुंच गई है।
जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या अब 67 पर पहुंच गई है। इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या 11 पर पहुंच गई है। जिले में मंगलवार को तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें विजयपुर के गढ़ी गांव में तैनात एमपीडब्ल्यू वर्कर धर्मेंद्र भारद्वाज और 10 वर्षीय सूरज राव और 40 वर्षीय गणेश राव शामिल हैं। धर्मेंद्र भारद्वाज को गढ़ी गांव में 9 जून को संक्रमित मिले मजदूर महेंद्र धाकड़ से कोरोना संक्रमण फैलने की पुष्टि हुई है।
इसके साथ ही 22 जून को शहर के भैंसपाड़ा में कोरोना संक्रमित मिले प्रेमशंकर राव (60) के बेटे गणेश राव, व सूरज राव से कोरोना फैलने की बात स्वास्थ्य विभाग ने बताई। प्रेमशंकर को कोरोना की पुष्टि सोमवार को हुई थी और उनकी तबीयत बीते एक महीने से खराब बताई जा रही है। यहां प्रशासन ने प्रेमशंकर की संपर्क हिस्ट्री के 10 लोगों के कोरोना सैंपल कराए थे, इनमें उसके बेटे व नाती पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं एक 16 वर्षीय नाती प्रदीप राव का दोबारा सैंपल लिया गया है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fR2Z9d