किसान भाई टमाटर की नर्सरी तैयार करने के लिए नेट शेड का उपयोग करें

शिवपुरी-
प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ.एम.के. भार्गव ने सभी किसान भाईयों को सलाह दी है कि मौसम के पूर्वानुमान को मद्देनजर टमाटर की नर्सरी तैयार करने के लिए नेट शेड का उपयोग करें। जिले में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है।
जिला कृषि मौसम ईकाई कृषि विज्ञान केन्द्र के तकनीकी अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आगामी कई दिनों  तक तेज धूप के साथ बादल भी छाये रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बूंदा-बांदी भी होती रहेगी। किसान भाइयों से अनुरोध है कि मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए अपने खेतों की तैयारी करें। टमाटर की नर्सरी तैयार करने के लिए नेट शेड का उपयोग करें तथा वर्तमान स्थिति में टिड्डी दलों से बचाव के सभी प्रयास करें तथा कोरोना वायरस से बचाव हेतु सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों को पालन करते हुए सावधानीपूर्वक कृषि कार्य करें।
Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post