ईदगाह हिल्स स्थित जिगित्जा हेल्थ केयर 108 एंबुलेंस के ऑफिस के सामने झाड़ियों में बुधवार दोपहर एक नवजात मिला है। उसे कपड़े में लपेटकर फेंका गया था। दोपहर 3 बजे लंच के बाद जब जिगित्जा के कर्मचारी बाहर निकले तो उन्होंने बच्चे के रोने की आवाज सुनी थी। जब झाड़ियों में देखा तो कपड़े में लिपटा मासूम बिलखता मिला।
कर्मचारियों ने उसे उठाया और एंबुलेंस बुलाकर हमीदिया पहुंचाया गया। यहां बच्चे को कमला नेहरू स्थित बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया है। बताया गया है कि 108 एंबुलेंस के ऑपरेशन हेड जितेंद्र राठौर ऑफिस से बाहर निकले तो उन्होंने बच्चे के रोने की आवाज सुनकर झाड़ियों में देखा और इसकी जानकारी स्टाफ को दी। असिस्टेंट एचआर मैनेजर दिव्या पिल्लई आगे आईं और बच्चे को गोद में लिया। प्रोजेक्ट हेड जितेंद्र शर्मा ने बताया कि नवजात के इलाज पर आने वाला खर्च कंपनी उठाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today