बैतूल पहुंची 1150 मीट्रिक टन यूरिया की रैक, किसानों को मामूली राहत

जिले में बुधवार सुबह यूरिया की रैक बैतूल पहुंची। इस रैक में 1150 मीट्रिक टन यूरिया तथा 1750 टन डीएपी आया है। यूरिया की रैक को खाली करने का काम देर रात तक जारी रहा। जिला विपणन अधिकारी कल्याणसिंह ठाकुर ने बताया यूरिया की रैक पाराद्वीप से बैतूल पहुंची है।
देर रात तक रैक खाली कर ट्रांसपोर्टरों के माध्यम से समितियों तथा दुकानों में पहुंचाई जा रही है। रात 9 बजे तक रैक को खाली करने का काम चल रहा था। उन्होंने बताया ट्रांसपोर्टर द्वारा यूरिया और डीएपी भिजवाई जा रही है। गुरुवार तक सभी जगह खाद पहुंच जाएगी। यूरिया आने से जिले के किसानों को राहत मिलेगी। हालांकि जुलाई माह में 10 हजार मीट्रिक टन की डिमांड है। डिमांड के अनुरूप यूरिया की खेप नहीं आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1150 metric tons of urea rakes reached Betul, slight relief to farmers


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post