कोरोना संक्रमितों को 12.30 बजे मिला दोपहर का भोजन, आज से समाजसेवी भी बांटेंगे दूध और ब्रेड

कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों को रविवार को दोपहर 12.30 बजे तक भोजन का वितरण किया गया। शाम को 4 बजे उन्हें चाय दी गई और फिर रात 8 बजे से पहले भोजन बांटने की तैयारी शुरू हो गई।
इससे 2 दिन पहले मरीजों ने दोपहर का भोजन 2.30 बजे तक नहीं बांटने की शिकायत की थी।

इसके बाद कलेक्टर डा.पंकज जैन ने मौके पर पहुंचकर समय पर भोजन वितरित करने की व्यवस्था करने को कहा था। कलेक्टर के दौर के बाद रविवार को नोडल अधिकारी विनयप्रकाश सिंह, सिविल सर्जन डा.संजय खरे और वॉलेंटियर विजय श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ मेस पर पहुंचकर दोपहर दोपहर 12.30 बजे तक भोजन वितरित करवाने का इंतजाम किया।

वॉलेंटियर विजय श्रीवास्तव ने बताया कि भोजन के 196 पैकेट तैयार कर समय पर पहुंचा दिए गए थे। कलेक्टर के आदेश के बाद कोविड केयर सेंटर की छठवीं मंजिल में ही मरीजों के लिए भोजन बनाने के लिए मेस चालू कर दी गई है। इससे मरीजों को समय पर भोजन मिल सकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post