संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव संस्था बनाकर इंदौर और राजस्थान के 15 लोगों ने सदस्यों के नाम पर 25 करोड़ का लोन ले लिया। मामले का खुलासा होने पर आरोपी फरार हैं। सहकारिता विभाग के निरीक्षक प्रदीप कुमार जैन की शिकायत पर एमआईजी पुलिस ने जगदीश रूपलाल तेली, सोहन मोहन जोशी, दुर्गासिंह, प्रदीप, लक्ष्मण शर्मा, हेमलता, हाथीसिंह, विक्रमसिंह, किशनसिंह चूली, मोहनसिंह, राजकुमार, नेपालसिंह, भूपेंद्र सिंह तेली और धर्मेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। नियम के हिसाब से मेंबर्स को ही लोन दिया जाता है, लेकिन आरोपियों ने मेंबर के नाम पर लोन लेकर खुद रख लिए। फिर रुपए राजस्थान भेज दिए। जब इसका खुलासा हुआ तो सभी कर्ता-धर्ता भाग गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today