दिन में 34 डिग्री तापमान, रात 12 बजे बारिश

जिले में दिनभर बादल लुकाछिपी करते रहे। इस कारण दिन का तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर बेचैनी के बाद रात तक राहत नहीं मिल सकी। गुरुवार रात 12 बजे मानसून सक्रिय हुआ और तेज बारिश शुरू हो गई। इससे अलकापुरी, विनोबानगर, राजीव नगर, आनंद कॉलोनी, राजस्व कॉलोनी सहित शहर के बड़े इलाके में बिजली गुल हो गई। इधर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब उत्तरप्रदेश की तरफ एक नया सिस्टम बना है। लोकल सपोर्ट के कारण 24, 25 व 26 जुलाई को कुछ बारिश मिल सकती है, लेकिन ज्यादा बारिश की उम्मीद कम ही है। अब अगला सिस्टम 31 जुलाई के आसपास बनेगा। इस सिस्टम से बारिश की उम्मीद कर सकते हैं। इधर, गुरुवार को शहर में बादल भी छाए। दिन के तापमान में 0.8 डिग्री की कमी हो गई, रात का तापमान 0.4 डिग्री बढ़ गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Day temperatures at 34 degrees, rain at 12 o'clock at night


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post