पति सहित ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ केस

तीन दिन पहले तिरुपति नगर निवासी एक महिला के फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज किया है। 2017 में मृतका की देवरानी भी दहेज प्रताड़ना को लेकर एफआईआर दर्ज करवा चुकी है।
17-18 जुलाई की रात रेलवे इंजीनियर गणेश अवाना की पत्नी भावना (27) ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसे लेकर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया था। मामला नवविवाहिता का होने पर जांच सीएसपी हेमंत चौहान ने की। जांच में यह बात सामने आई की मृतका को उसके पति सहित ससुराल पक्ष के लोग प्लॉट व उसके बाद मकान बनाने के नाम पर 5 लाख रुपए लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। इसी प्रताड़ना के चलते भावना ने आत्महत्या की। पुलिस ने मृतका के पति, ससुर पुरुषोत्तम, सास सूरजबाई तथा जेठ गगन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पहले भी निकाल दिया था
भावना के पिता महेश डोई व मायके पक्ष के लोगों ने बताया 2013 में भावना की गणेश से करवाई थी। दो साल पहले रुपए लाने की बात को लेकर दो बेटे कुशाल (5) और हर्ष (3) को घर में रखकर भावना को निकाल दिया था। भावना ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला परामर्श केंद्र में समझौता होने के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रताड़ित नहीं करने की बात कही थी।

छोटी बहू कोर्ट की शरण में
छोटे बेटे रवि (रेलवेकर्मी) की शादी राजीव नगर निवासी रितिका के साथ 2016 को हुई थी। रितिका ने 2017 में ससुराल पक्ष के लोगों पर घर से निकाल देने व 5 लाख रुपए व कार के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पति रवि, ससुर पुरुषोत्तम, सास सूरज बाई, जेठ गगन, जेठ गणेश व जेठानी भावना के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post