शहर के पौराणिक सप्त सागरों के विकास के लिए सर्वे का काम अंतिम चरण में है। प्रशासन ने छह सागरों का सर्वे पूरा कर लिया है। इसमें सभी की जमीन पर अतिक्रमण पाया गया। गोवर्धन सागर का सर्वे चल रहा है। यह भी पूरा होने को है।
इसके बाद सर्वे रिपोर्ट कलेक्टर को प्रस्तुत कर दी जाएगी।
सभी सरोवरों की जमीन का सीमांकन करने की जरूरत देखते कलेक्टर आशीष सिंह ने राजस्व विभाग के माध्यम से सभी सरोवरों की जमीन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में एसडीएम आरएम त्रिपाठी ने राजस्व अमले के माध्यम से 6 सरोवरों का सीमांकन करा लिया है। गोवर्धन सागर का सर्वे चल रहा है। जिनका सर्वे हो चुका है, उनकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। आगे कार्रवाई होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today