राजधानी में बुधवार को काेरोना विस्फोट हुआ। यहां एक ही दिन में अब तक सबसे ज्यादा 215 नए संक्रमित मिले। प्रदेश सरकार में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के एक मंत्री की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वे अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बाद यहां 24 जुलाई से 10 दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। इधर, इंदौर में 118 नए पॉजिटिव मरीज मिले और 1 की मौत हो गई। शहर में पॉजिटिव रेट अब 7.72 पर पहुंच चुका है।
इसी बीच, सीरो सर्वे में खुलासा हुआ है कि शहर के कंटेनमेंट जोन में आठ फीसदी आबादी संक्रमित है।
इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने स्पष्ट किया है कि शहर में फिलहाल लॉकडाउन नहीं होगा। आपदा समूह की अगली बैठक में परिस्थिति के मुताबिक फैसला लिया जाएगा। अभी रविवार का लॉकडाउन चलेगा। हालांकि प्रशासन ने चोइथराम मंडी को अब 25 जुलाई तक बंद रखने का फैसला किया है। इसी बीच आईआईटी के दो और कर्मचारी पॉजिटिव मिले। बता दें कि यहां काेरोना पर वैक्सीन पर काम चल रहा है। उधर, राजधानी में करीब डेढ़ महीने बाद फिर से लॉकडाउन लगाया जा रहा है। बुधवार को मुख्यमंत्री ने कोरोना समीक्षा की बैठक में यह फैसला लिया। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 3 अगस्त तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान दवा, सब्जी, दूध, इंडस्ट्री, सरकारी राशन की दुकान खुली रहेंगी। जरूरी सामान की आपूर्ति बनी रहेगी। शहर से बाहर आना-जाना बंद रहेगा। इसके लिए ई-पास जारी किए जाएंगे।
ठेला संचालक डॉ. रईसा ने अंग्रेजी में दागे सवाल
मा लवा मिल चौराहे पर सब्जी वालों को हटाने पहुंची नगर निगम की टीम तब हैरत में पड़ गई, जब आम बेच रहीं डॉ. रईसा अंसारी ने उन्हें अंग्रेजी में खरीखोटी सुना दी। डीएवीवी से मटेरियल साइंस में एमएससी और पीएचडी डॉ. रईसा ने कहा, अब हम लोग क्या करें, प्रधानमंत्री या कलेक्टर के घर जाकर मर जाएं या निगम के गले पड़ें? सब्जी बेचना हमारा पुश्तैनी काम है। पिता 75 साल के हो गए हैं। यहां 65 साल से कारोबार कर रहे हैं। अचानक आकर कोई हमें कैसे भगा सकता है। कभी कहते हैं लेफ्ट, कभी कहते हैं राइट, परेशान हो गए हैं। हर फल और सब्जी वाले के परिवार में 25 से 27 लोग हैं, उनका भरण पोषण कैसे करें? कई दिनों से पानी पीकर सो रहे हैं। किसी प्रकार की आमदनी नहीं हो रही। करें तो क्या करें?
कार्यालयों में
- 100%अधिकारी और 50 फीसदी कर्मचारी ही बुलाए जाएंगे
- कलेक्टर के अनुसार, इंडस्ट्री को छोड़कर इंदौर के निजी दफ्तरों पर भी यह नियम लागू होगा।
- 82 डिस्चार्ज हुए1 मरीज की मौत
- बुधवार को शहर में 1527 सैंपल में से 1369 निगेटिव मिले। 82 ठीक हो घर लौटे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today