हमारा जिला अस्पताल जल्द विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार करेगा। कॉलेज ऑफ फिजिशियन एंड सर्जन (सीपीएस) ने प्रदेश में डिप्लोमा कोर्स के लिए प्रवेश शुरू कर दिया है। प्रदेश के जिन अस्पतालों को लिया है, उनमें रतलाम शामिल हैं। खास बात ये हैं कि भोपाल के बाद रतलाम ऐसा शहर है, जहां सबसे ज्यादा विषय में विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार होंगे।
जिला अस्पताल को टीचिंग अस्पताल का दर्जा मिल गया था लेकिन यहां विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार होना कब से शुरू होंगे, इसे लेकर असमंजस की था। जिला अस्पताल में डॉक्टरों को अस्थि, सर्जरी, शिशु, निश्चेतना व मेडिसिन की पढ़ाई करवाने के लिए सीपीएस को आवेदन किया था। सीपीएस की टीम ने निरीक्षण के बाद भवन, डॉक्टर, इंतजाम का जायजा लिया था। इसके बाद से जवाब का इंतजार था। इधर, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं ने प्रदेश में पीजी डिप्लोमा सीट्स के लिए प्रवेश के लिए सूचना जारी की है, इसमें रतलाम भी शामिल हैं।
प्रदेश के 19 अस्पतालों के लिए प्रवेश, सबसे ज्यादा भोपाल में 6 तो रतलाम में 5 विषय में तैयार होंगे डॉक्टर
सीपीएस मुंबई से पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए जिला अस्पतालों की जो विषयवार सूची दी है। उसमें भोपाल के बाद सबसे ज्यादा विषय रतलाम में बताए है। रतलाम में 5 विधाओं में डिप्लोमा होगा। भोपाल में 6 विधाओं में तीन अस्पतालों में डिप्लोमा होगा। उज्जैन, विदिशा, इंदौर में तीन विषय, बड़वानी, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, मंदसौर, शहडोल, शिवपुरी, सिहोर में दो विषय, खंडवा, सागर, सतना, जबलपुर, ग्वालियर में एक विधा बताई है।
डॉक्टरों की कमी के चलते गायनिक शामिल नहीं, मरीजों को भी फायदा : इधर, रतलाम में फिलहाल गायनिक में डॉक्टरों की कमी के चलते इसके लिए आवेदन नहीं किया था। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार होना बड़ी बात है। इसका सीधे तौर पर मरीजों को फायदा मिलेगा। प्रदेश के अन्य अस्पतालों में भी डॉक्टरों की कमी दूर होगी।
ग्रामीण क्षेत्र में सेवा के अंक भी जुड़वा सकेंगे
पीजी डिप्लोमा में प्रवेश के लिए प्रवेश वर्ष की पीजी नीट क्वालिफाई जरूरी है। सेवारत नियमित या संविदा चिकित्सा अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र में सेवा के लिए महत्व दिया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण सेवा अवधि की गणना 31 मार्च 2020 की स्थिति में की जाएगी। इधर, पीजी नीट 2020 के कटऑफ को कम कर दिया गया है। यानी, जिन चिकित्सा अधिकारियों ने पीजी नीट 2020 क्वालिफाई कर ली है, वे ग्रामीण क्षेत्र में सेवा के लिए अंक जुड़वाना चाहते हैं तो फॉर्म 8 व 8-ए में 30 जुलाई तक सीएमएचओ को जानकारी देना होगी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही अंक जोड़े जाएंगे।
विषय प्रस्तावित अतिरिक्त
यूनिट्स सीट्स
शिशुरोग 1 2
जनरल मेडिसिन 1 2
जनरल सर्जरी 2 4
निश्चेतना 1 2
आर्थोपिडिक्स 1 2
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today