सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र आमला परिसर में 50 बिस्तरों के सिविल अस्पताल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पीआईयू अस्पताल का निर्माण कर रहा है। निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत नागरिक डीके पाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ काे दिया। पीआईयू 5 करोड़ रुपए की लागत से सिविल अस्पताल भवन के निर्माण का ठेका दिया है। उनका आराेप है कि ठेकेदार निर्माण में अनियमितता कर रहा है।
उन्होंने ने अपनी शिकायत में बताया कि सिविल अस्पताल निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। गिट्टी, सीमेंट और लोहा घटिया स्तर का उपयोग किया जा रहा है। निर्माण कार्य में जो लोहे का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह जंग लगा हुआ है। शिकायतकर्ता ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र प्रबंधन द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी भी घटिया निर्माण कार्य की जांच नहीं करा रहे हैं। एेसे में भविष्य में सिविल अस्पताल भवन जल्द क्षतिग्रस्त हाेने की आशंका है। पाल ने बताया कि निर्माण स्थल पर एस्टीमेट एवं डीपीआर का निर्माण स्थल पर बोर्ड लगाकर सार्वजनिक किया जाना चाहिए, लेकिन ठेकेदार ने बोर्ड नहीं लगाया है। पीआईयू विभाग के एसडीओ जेएस बारस्कर ने कहा कि जल्द ही एस्टीमेट और डीपीआर का बोर्ड लगा दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today