जिले की नामली के नौगावा कलां क्षेत्र स्थित शासकीय मगरे से मुरम ले जाए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर मय ट्रॉली के जब्त किए और दो लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि दो फरार हो गए।
मुखबिर से सूचना मिलने पर नामली पुलिस ने नौगावा कलां स्थित शासकीय मगरे पर पहुंची। जहां तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों में बिना रॉयल्टी के लिए मुरम ले जाई जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर मय ट्रॉलियों के जब्त किए। जांच अधिकारी एएसआई रुपसिंह शक्तावत ने बताया टीम मौके पर पहुंचती उसके पूर्व ही जेसीबी मशीन ड्राइवर मुकेश राठौर जेसीबी लेकर और उसका साथी देवीलाल पिता रामचंद्र धाकड़ वहां फरार हो गए।
कार्रवाई में शांतिलाल पिता मोहनलाल धाकड़ निवासी नौगावा कलां और बलवंतसिंह पिता लक्ष्मणसिंह राठौर निवासी चंदोड़िया को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में चारों आरोपियों पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। शक्तावत ने बताया गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today