भाई बहनों के प्रेम के पर्व रक्षाबंधन पर न लगे कोरोना का ग्रहण इसके लिए डाक विभाग ने पूरी शिद्दत से तैयारी कर ली है। बहनों के लिए डाक विभाग ने एक स्पेशल लिफाफा तैयार कराया है। इस बार बहनें इस रंग-बिरंगे आकर्षक वॉटर प्रूफ लिफाफे में अपने भाई को भेजेगी राखी। विदिशा डाकघर के अधीक्षक एके आरख ने बताया कि लिफाफे की कीमत सिर्फ 10 रुपए है।
लिफाफे की कीमत 10 रुपए रखी गई है ताकि हर कोई इसे खरीद सके। लिफाफे आकर्षक लगें इसके लिए इसके लिए बहनों की पसन्द का खास ख्याल रखते हुए इसे चार रंग में लाल,पीला, हरा, नीला बनाया गया है।
इस बार राखी का शुभ मुहूर्त सुबह से शुरू होकर रात तक रहेगा
रक्षाबंधन पर्व इस मर्तबा श्रावण मास के अंतिम सोमवार 3 अगस्त को आ रहा है। तीन साल पहले भी श्रावण मास के अंतिम सोमवार को रक्षाबंधन के पर्व का संयोग बना था। श्रावण मास पर श्रवण नक्षत्र और सर्वार्थसिद्धि योग का संयोग 30 साल बाद बन रहा है। इसके साथ ही खास बात यह है कि इस साल श्रावण मास की शुरुआत भी सोमवार से हुई थी और श्रावण मास का समापन भी सोमवार को ही हो रहा है। कोरोना काल के चलते इस मर्तबा भाइयों के घर पहुंचने वाली बहनों की संख्या कम रहेगी। शहर व आस-पास क्षेत्र में रहने वाली बहनें अपने भाइयों के घर पहुंच जाएगी, लेकिन दूसरे शहरों व अन्य राज्यों में निवास करने वाली बहनें अपने भाइयों तक संभवत
नहीं पहुंच पाएगी। रक्षाबंधन पर वीडियो कॉलिंग कर बहनें भाइयों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए पर्व मनाएगी। दो साल से भद्रा नहीं होने के कारण पूरे दिन राखी बांधने का समय मिला था, लेकिन इस बार राखी के दिन सुबह भद्रा होने के कारण सुबह 9.30 बजे बाद राखी का शुभ मुहूर्त प्रांरभ होगा जो रात तक रहेगा। श्रावण अंतिम सोमवार व राखी एक साथ तीन साल पहले 7 अगस्त 2017 को आई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today