नगर में कोरोना संक्रमण तेज़ी से फैल रहा। गुरुवार को वार्ड क्रमांक तीन मे तीन बालक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उनकी उम्र दस से 14 साल बताई जा रहीं। इसी परिवार से 13 जुलाई को बच्चो की दादी कोरोना संक्रमित पाई गई है, जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। बुजुर्ग महिला के पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा परिवार के अन्य सदस्यों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। सभी बालक अपनी अपनी दादी के साथ में रहते थे।
गुरुवार को मिले 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद नगर में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 16 हो गया है। नगर के लिए अच्छी ख़बर यह है कि अब तक 4 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर पर लौटें हैं। नगर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वार्ड क्रमांक 2 व 3 एक ही इलाके में 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। ब्लाक मेडीकल आफिसर डाक्टर विवेक दुबे ने बताया कि नगर में पिछले पिछले पन्द्रह दिन में कोरोना संक्रमण के 16 मामले सामने आए है। स्थानीय कोविड केयर सेंटर से चार व्यक्ति स्वस्थ होकर घर पर लौटे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today