नर्मदे युवा सेना के संभाग प्रभारी आकाश सांगते एवं सागर सोनोने ने कलेक्टाेरेट में ज्ञापन दिया।इसमें आरोप लगाया कि मास्क नहीं पहनने वालाें के खिलाफ चालानी कार्यवाही कर रही टीम के कर्मचारी बिना मास्क लगाए काम कर रहे हैं। वहीं अधिकारी एक दिन में एक ही दुकान से दो-दो बार चालान काट रहे हैं। संगठन ने आरोप लगाते हुए कहा कि निगम की स्वास्थ्य टीम छोटे दुकानदारों को परेशान कर रही है। उन्होंने भेदभावपूर्ण कार्रवार्ई राेकने की मांग की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today