लुंगी गैंग सक्रिय, लसूड़िया के दो मकानों में लाखों की चोरी

शहर में इन दिनों लुंगी गिरोह का आतंक है। इसने लसूड़िया की सुख संपदा कॉलोनी के दो सूने मकानों से लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में इनके हुलिए रिकॉर्ड हुए हैं। इसमें तीनों लुंगी पहने दिख रहे हैं। वहीं घटना से रहवासियों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने बताया कि एक महीने में चोरी की यह तीसरी वारदात है। चोरों को पकड़ना तो दूर, पुलिस यहां गश्त तक नहीं करती।
फरियादी प्रमोद शर्मा और राधेश्याम परवते की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। पीड़ित राधेश्याम परवते ने बताया कि घटना के वक्त वे घर पर नहीं थे। लोगों ने घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी थी। जब वे घर पहुंचे तो अलमारी के लॉकर से चांदी के 5 गिलास, 150 ग्राम चांदी की ईंट, पायल, बिछिया और आठ हजार रुपए गायब थे। वहीं प्रमोद शर्मा की अलमारी से बदमाश सोने-चांदी के सिक्के, बाली, 150 ग्राम वजनी चांदी की पायल और 18000 रुपए ले गए। दोनों फरियादियों ने जब आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो देखा कि घर के आसपास तीन बदमाश तफरीह कर रहे थे। उन्होंने लुंगी पहन रखी थी। वे एक प्लॉट की दीवार फांदकर आए थे। इनके आसपास के ही होने की आशंका जताई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post