कांग्रेस ने काला दिवस मनाया, मोदी और शाह का पुतला फूंका

शहर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर काला दिवस मनाया। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का सामूहिक रूप से पुतला दहन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
मीडिया प्रवक्ता विवेक सोनी ने बताया वर्ष 2019 में प्रदेश की जनता द्वारा चुनी कांग्रेस सरकार को भाजपा ने धन-बल के दम पर कांग्रेस के 22 विधायकों की खरीद-फरोख्त कर कमलनाथ सरकार गिरा दी थी। इस तरह भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या कर शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाया।

भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस ने इसे मंगलवार को काला दिवस के रूप में मनाया। शहर अध्यक्ष महेश सोनी व जिला अध्यक्ष कमल पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का सामूहिक पुतला दहन किया। तहसीलदार कृष्णकांत शर्मा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई है। इस दौरान डॉ. बटुकशंकर जोशी, चेतन यादव, रवि राय, जितेंद्र गोयल, करण कुमारिया सहित कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Congress celebrated Black Day, burnt effigies of Modi and Shah


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post