नीमनवासा की युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया 24 दिसंबर 2019 को वासुदेव बारोलिया उसे शादी का झांसा देकर पंजाब भगा ले गया। यहां 10 से 15 दिन तक उसने साथ रखा व शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वासुदेव के पिता कल्याण ने भी ज्यादती की। युवती ने बुधवार को मीडिया
के समक्ष यह आरोप लगाया कि आरोपी व उसके पिता दोनों ने उसे गर्भवती बना दिया और फिर गर्भ गिराने की कोशिश भी की गई। युवती
ने आरोप लगाया युवक व उसका पिता फरार होने से पहले उसके गहने व नकदी भी ले गए। युवती ने एसपी मनोज सिंह व महिला थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tags:
breaking news