गर्दन पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या, फोरलेन के पास लाश फेंककर केरोसिन से जलाने की कोशिश

ग्राम भटूनी में रविवार सुबह फोरलेन के पास महिला की लाश मिली। उसकी उम्र करीब 27 वर्ष है। उसके हाथ पर दुर्गा, डीडी तथा दिल का निशान गुदा है तथा हल्के हरे रंग का पेटीकोट और गाजरी (गहरा गुलाबी) कलर का ब्लाउज पहना है। शंका है कि कहीं ओर हत्या के बाद आरोपी शव को फोरलेन से करीब 30 फीट अंदर पास नाले के किनारे फेंक गए। आरोपियों ने केरोसिन डालकर शव को जलाने की कोशिश की जिससे दोनों हाथ, छाती, चेहरे का बायां हिस्सा तथा बाल झुलस गए। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतका की साड़ी भी नहीं है। पोस्टमार्टम सोमवार को हाेगा तब स्पष्ट होगा कि महिला से क्या अनहोनी हुई।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:30 बजे मवेशी चराने गए भटूनी के बच्चों ने फोरलेन के पास महिला का शव देखा तो गांव जाकर चौकीदार जगदीश को बताया। जानकारी मिलने पर एसपी गौरव तिवारी, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल, थाना प्रभारी अय्यूब खान, किशोर पाटनवाला, दीपक मंडलोई पहुंचे। मृतका के सिर, गर्दन और कंधे पर दाहिनी तरफ धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। गर्दन पर कुल्हाड़ी से लगे गहरे घाव के कारण मौत हुई। मृतका की पायजेब के पास ही बबूल की झाड़ी में मिली। घटनास्थल से केरोसिन की बॉटल भी मिली है।

पुलिस का अनुमान : नामली तरफ से आया है आरोपी
बायपास पर सेजावता से सालाखेड़ी जाते वक्त बाईं तरफ भटूनी में भागीरथ मालवीय के खेत के पास शव मिला। इससे शंका है कि आरोपी सेजावता या नामली की तरफ से आया होगा। घटनास्थल से महिला की साड़ी व चप्पल भी नहीं मिली है। इससे शंका है कि अन्य स्थान पर हत्या के बाद शव को यहां लाकर फेंका है।
सुबह के समय हुई हत्या
पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर महिला को जलाने के सबूत मिले हैं। कुल्हाड़ी जैसे हथियार से गर्दन पर वार करने से महिला की मौत हुई है। शव का परीक्षण करने पर शंका है कि हत्या रविवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच हुई होगी। शव को फेंककर आग लगाने के बाद आरोपी भाग निकला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Killed by ax on neck, throwing corpse near forelane and trying to burn kerosene


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post