हमारा जिला अस्पताल जल्द विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार करेगा। कॉलेज ऑफ फिजिशियन एंड सर्जन (सीपीएस) ने प्रदेश में डिप्लोमा कोर्स के लिए प्रवेश शुरू कर दिया है।
प्रदेश के जिन अस्पतालों को लिया है, उनमें विदिशा शामिल हैं। जिला अस्पताल को टीचिंग अस्पताल का दर्जा मिल गया था लेकिन यहां विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार होना कब से शुरू होंगे, इसे लेकर असमंजस ही था। जिला अस्पताल में डॉक्टरों को सर्जरी, शिशु व मेडिसिन की पढ़ाई करवाने के लिए सीपीएस को आवेदन किया था। सीपीएस की टीम ने निरीक्षण के बाद भवन, डॉक्टर, इंतजाम का जायजा लिया था। इसके बाद से जवाब का इंतजार था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today