कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को परदेशीपुरा चौराहे से पाटनीपुरा चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान भीड़ इकट्ठा हुई। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ीं। कांग्रेस ने सीएम के पुतले भी जलाए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। कांग्रेस नेताओं ने लेफ्ट-राइट सिस्टम बंद कर पूरी तरह से व्यापार खोलने, सिटी बसें शुरू करने, ठेले वालों को परेशान नहीं करने, सब्जी मंडी दोबारा शुरू करने और प्रशासन के दोहरे रवैये (भाजपा नेताओं द्वारा लॉकडाउन में सभाएं व रोज मीटिंग करने) को लेकर यह प्रदर्शन किया था। इस मामले में परदेशीपुरा पुलिस ने पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, चिंटू चौकसे सहित 200 से ज्यादा पर पेंडमिक एक्ट (महामारी एक्ट) की गंभीर धाराओं के साथ धारा 188, 341, 285 और 269 (महामारी में संक्रमण फैलाने) में केस दर्ज किए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today