मूसाखेड़ी चौराहे पर मयूर नगर की तरफ वाले हिस्से में स्थित एक शेड को 18 और 19 अप्रैल को कुछ लोगों ने तोड़ डाला था। इस मामले में अब तक निगम की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने मामले की जांच की बात कही है और जमीन का सीमांकन कराया जाएगा। अप्रैल में लॉकडाउन के साथ ही कर्फ्यू का सख्ती से पालन किया जा रहा था। ऐसे समय में 18 और 19 अप्रैल को जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे कुछ लोगों ने शेड को तोड़ दिया। कुछ लोगों ने मौके पर फोटो भी ले लिए। उस समय कर्फ्यू के बावजूद न पुलिस पहुंची और न निगम के अधिकारियों को इसका पता चला। यह शेड मजदूरों के बैठने के लिए निगम ने बनवाया था। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यहां पर पहले अवैध शराब बिकती थी। यहां पर नई कलाली की तैयारी चल रही है। इसके चलते क्षेत्र के एक शराब माफिया पर शेड तोड़ने का आरोप लगाया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today