देह त्यागने श्रीलंका से आया एचआईवी पॉजिटिव, पहुंचा दादाजी मंदिर

दार्शनिक वीजा पर श्रीलंका से आया एचआईवी पॉजिटिव अंग्रेजी का शिक्षक गुरुवार दोपहर श्री दादाजी दरबार पहुंच गया। 37 वर्षीय यह युवक छह महीने के वीजा पर भारत आया हुआ है। सबसे पहले त्रिवेनामलई चेन्नई पहुंचा। वहां एक संन्यासी के पास उसने अपना वीजा और अन्य दस्तावेज रख दिए और ट्रेन से इंदौर और वहां से बस से ओंकारेश्वर पहुंच गया। यहां एक संत से दीक्षा ली और देह त्यागने के लिए एक कप पानी पर तपस्या शुरू कर दी।

इसी दौरान उसका स्वास्थ्य अधिक बिगड़ गया। इलाज के लिए 4 अप्रैल को उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया। यहां से गुरुवार को छुट्टी होने पर साथ में रहे मरीज ने दादाजी मंदिर का पता बताकर कहा कि वहां खाने-पीने की व्यवस्था हो जाएगी। इसलिए वह दोपहर में ट्रस्ट कार्यालय पहुंच गया। यहां दिनभर बैठा रहा। इस दौरान लोगों से वह अंग्रेजी में बात करता रहा। शाम को एक सेवादार ने पूछताछ की तो पता चला कि युवक विदेशी है और एचआईवी पॉजिटिव है। इसके बाद कुछ सेवादारों ने पुलिस को सूचना दी। पदम नगर टीआई पुष्पेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और युवक से पूछताछ की। इसके बाद पास ही स्थित एक धर्मशाला में ठहरा दिया। आगे की कार्रवाई होने तक युवक यहीं रहेगा।
बस्सर श्रीलंका का रहने वाला है युवक
युवक ने बताया कि वह बस्सर श्रीलंका का रहने वाला है। उसके परिवार में छह सदस्य है। तीन बहनें, मां और एक भाई है। वह अंग्रेजी का शिक्षक है। प्लेन से भारत के त्रिवेनामलई चेन्नई में आया था। वहां एक संत से मिला। उन्होंने ने तपस्या के लिए ओंकारेश्वर जाने के लिए कहा। ट्रेन से इंदौर और फिर बस से ओंकारेश्वर आया था।

सतर्कता : ट्रस्ट कार्यालय को किया सैनिटाइज
एचअाईवी पाॅजिटिव युवक दो से तीन घंटे तक ट्रस्ट कार्यालय और उसके बाहर बैठा रहा। उसके कार्यालय से बाहर निकलने पर कार्यालय को सैनिटाइज किया।

दार्शनिक वीजा पर आया, प्राण त्यागना चाहता है
डिस्चार्ज कार्ड के अनुसार वह एचआईवी पॉजिटिव है। दार्शनिक वीजा पर आया है। ओंकारेश्वर में संन्यास लेकर प्राण त्यागना चाहता है। स्वास्थ्य अधिक खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती हुआ और छुट्टी होने पर दादाजी मंदिर पहुंच गया था। विदेशी नागरिक है इसलिए आगे की जांच डीएसबी करेगी। -पुष्पेंद्र सिंह राठौर, टीआई, पदमनगर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दादाजी मंदिर आश्रम ट्रस्ट कार्यालय में श्रीलंका से आए एचआईवी पॉजिटिव मरीज की सूचना मिलने पर पदम नगर पुलिस ने उससे पूछताछ की। इसके बाद उसे धर्मशाला में रखा गया।


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post