चेंबर की मंशा, बाजार की समय-सीमा कम की जाए

कोरोना के बढ़ते प्रभाव और रोजाना संक्रमित लोगों की संख्या में बेहताशा वृद्धि से चिंतित महाकौशल चेंबर ऑफ कॉमर्स ने बाजार की समय सीमा कम करने पर जोर दिया है। चेंबर पदाधिकारियों के अनुसार दुकानों की कार्यावधि सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक रखना चाहिए। इसके लिए चेंबर पदाधिकारियों द्वारा लगातार व्यापारियों से संपर्क कर उनकी राय भी जानी जा रही है।
चेंबर के रवि गुप्ता, राजेश चंडोक, शांतिलाल पटेल, शंकर नाग्देव, अखिल मिश्र, युवराज जैन गढ़ावाल, हेमराज अग्रवाल सहित अन्य का कहना है कि व्यापारियों का आम जन से ज्यादा संपर्क होता है ऐसे समय में संक्रमणधारी व्यक्ति से अन्य के प्रभावित होने की संभावना खरीददारी एवं दुकानों पर ज्यादा होती है। उसी क्रम में संक्रमण से व्यापारी व उनके कर्मचारी भी प्रभावित हो सकते हैं। विगत दिनों इस तरह की घटनाएँ हुई हैं, इन बातों पर गंभीरता से विचार कर महाकौशल चेंबर के पदाधिकारी लगातार व्यापारियों से संपर्क कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post